Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर- अनियंत्रित बोलेरो से कुचलकर दो चचेरे भाइयों की मौत:बच्चे को सांप ने काटा था, इलाज के बाद बच्चा सो न जाए, इसलिए सड़क पर टहल रहे थे


समस्तीपुर के मोहनपुर में नेशनल हाइवे-122B के किनारे गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे के शिकार दो चचेरे भाइयों की मौत हो जबकि, जबकि तीन घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मोहनपुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-3 के रहने वाले खोभारी ठाकुर के बेटे पप्पू ठाकुर और नरेश ठाकुर के बेटे विकास ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजन आनन-फानन में दोनों युवकों को मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों में सांप काटने वाला एक लड़का भी शामिल है। हादसे में उसका हाथ टूट गया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सांप काटने के बाद रातभर जगाने की दी गई थी सलाह मृतक के चाचा के अनुसार, विकास ठाकुर के बेटे को शाम में सांप ने काट लिया था। इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए एक भगत के पास ले गए। वहां से लौटने के बाद भगत ने लड़के को रातभर जगाकर रखने की सलाह दी थी। इसी वजह से परिवार के लोग रात में जाग रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान कुछ लोग गांव में सड़क किनारे बैठे या घूम रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर वहां पहुंची और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पप्पू ठाकुर और विकास ठाकुर की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। डीएसपी ने कहा- ड्राइवर बोलेरो लेकर फरार पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि सड़क किनारे बोलेरो की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरार बोलेरो चालक और वाहन के संबंध में आगे की जानकारी का इंतजार है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles