Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर 2 थानेदार लाइन हाजिर:अररिया एसपी ने भरगामा और घूरना के थानेदारों पर की कार्रवाई, जांच शुरू


अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने पुलिसिंग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में दो थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया है। भरगामा और घूरना थाने के इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। भरगामा थाना क्षेत्र में 500 मीटर दूर अवैध पटाखा निर्माण और सप्लाई का कारोबार चल रहा था। हाल ही में हुए एक विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। जांच में थानाध्यक्ष राजेश कुमार की लापरवाही सामने आई, जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की। आपत्तिजनक भाषा का किया इस्तेमाल वहीं, घूरना थानेदार पर अनुशासनहीनता का आरोप है। एक वायरल ऑडियो में उन पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल की बात सामने आई है। जांच पूरी होने तक उन्हें पुलिस केंद्र भेजा गया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने साफ किया कि लापरवाही, भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी तय की जाएगी। दोनों थानों में जल्द नए थानेदार तैनात किए जाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles