![]()
बेतिया में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश’ जागरूकता जत्थे को रवाना किया गया। इसका मकसद लोगों को टीबी के लक्षणों, समय पर जांच और इलाज के लिए जागरूक करना है। पहले चरण में 11 राज्यों के 55 जिले शामिल बीमारी से जुड़ी गलतफहमियों और सामाजिक भेदभाव को खत्म करने का संदेश भी दिया जाएगा। सिविल सर्जन ऑफिस परिसर में हुए कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया और एसीएमओ रमेश चंद्रा ने जत्थे को हरी झंडी दिखाई। जांच और नियमित इलाज पर जोर यह अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में शुरू किया था, जिसमें पहले चरण में 11 राज्यों के 55 जिले शामिल हैं। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि टीबी खत्म करना सिर्फ स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने समय पर जांच और नियमित इलाज पर जोर दिया। डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जत्था लोगों को जागरूक कर समय पर जांच और पूरा इलाज सुनिश्चित करेगा।
बेतिया में TB के खिलाफ जोश जत्था रवाना:लोगों को समय पर चेकअप और ट्रीटमेंट के लिए किया जाएगा जागरूक
