Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत:दरभंगा से घर लौटते समय एक्सीडेंट; दूसरा गंभीर, गाड़ी जब्त


सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा चांदपीपर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप NH-327A सड़क मार्ग पर स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से हुआ। दरभंगा से अपने घर तुलापट्टी लौट रहे थे दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक भाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी गांव के वार्ड नंबर 3 निवासी संतोष कुमार (35) के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान उनके बड़े भाई संजय कुमार (40) के रूप में बताई गई है। दोनों भाई दरभंगा में कंस्ट्रक्शन और ठेकेदारी का काम करते थे। शुक्रवार को दोनों बाइक से दरभंगा से अपने घर तुलापट्टी लौट रहे थे। टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे को सदर अस्पताल सुपौल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। स्कॉर्पियो जब्त, जांच में जुटी पुलिस भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे बताया कि बाइक पर सवार दोनों भाई दरभंगा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles