Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Madhepura Child Murder Case | Mob Lynches Attacker After Protest

मधेपुरा में शनिवार को एक बच्चे की गला रेट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर बच्चा खेल रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा और हंसुआ से गला काटकर भागने लगा।

.

स्थानीय लोगों ने दौड़कर संदिग्ध शख्स को पड़का और जमकर उसकी पिटाई की। पिटाई के दौरान संदिग्ध की भी मौत हो गई है।

घटना घैलाढ़ ओपी क्षेत्र में रतनपुरा पंचायत के इटहरी वार्ड-दो की है। मृतक बच्चे की पहचान इटहरी गांव के रहने वाले फतुलि ठाकुर के बेटे सुमीत कुमार (10) के रूप में हुई है। हालांकि, संदिग्ध शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।

पहले घटना से जुड़ी कुछ तस्वीर देखिए…

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक बच्चे को गोद में लिए मां।

मृतक बच्चे को गोद में लिए मां।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला है।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम…

शनिवार दोपहर को बच्चा घर से कुछ दूरी पर पुल के पास खेल रहा था। इसी दौरान 45 वर्षीय संदिग्ध शख्स पहुंचा। फिर वो अपने पास से हंसुआ निकाला और बच्चे पर हमला कर दिया। ज्यादा ब्लीडिंग होने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को लेकर पॉस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने घैलाढ़-सिंहेश्वर सड़क जाम जाम

घटना से आक्रोशित लोगों ने घैलाढ़-सिंहेश्वर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम की सूचना पर एसडीपीओ और बीडीओ भी मौके पर पहुंचे।

SDPO ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

————-

ये भी पढ़ें

बक्सर में सड़क किनारे मिला युवक का शव: कनपटी के पास गोली मारने की आशंका, शव से 200 मीटर दूर मिला चप्पल

बक्सर में शनिवार की दोपहर सड़क किनारे युवक का शव मिला। आशंका है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। घटना डुमरांव थाना क्षेत्र के समहार गांव के पास की है। मृतक की पहचान समहार गांव के मुलायम यादव के रूप में हुई है। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घास में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक के कनपटी के पास गहरे जख्म मिले हैं, जिससे लगता है कि उसे सटाकर गोली मारी गई है। शव के आसपास की घास रौंदी हुई थी, जिससे मारपीट की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles