लोहरदगा | जिला सेवा भारती सह मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने अपर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के बगल गली के पीसीसी रोड जो कि तिवारी दुरा और हटिया गार्डन की ओर जाती है उस पीसीसी रोड के किनारे नाली निर्माण करने की मांग नगर पार्षद से की। इस पर नगर पार्षद अध्यक्ष अनिल उरांव, वार्ड पार्षद संगीता कुमारी ने उक्त स्थान पर जाकर उक्त रोड का निरीक्षण किया और स्थिति देखकर चिंता जताई अध्यक्ष ने कहा कि जिस वक्त पीसीसी निर्माण कराया जा रहा था उस वक्त नाली का निर्माण करा देना था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नाली का निर्माण करवाने की प्रक्रिया की जाएगी और उसी रोड पर आंगन बाड़ी भवन जो कि एकदम जर्जर स्थिति में है उसे भी तत्काल बनवाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण में नगर पर्षद अध्यक्ष अनिल उरांव,भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज,वार्ड पार्षद संगीता कुमारी,दीपक सर्राफ,पायल अग्रवाल,विकी कुमार महतो, सत्यम सराफ अंजलि सर्राफ, मधुबाला अग्रवाल,अतुल कुमार आदि थे। लोहरदगा|लोहरदगा में इस वर्ष दुर्गोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारी जोरों पर है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू के नेतृत्व में दुर्गोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी कड़ी में 11 अक्टूबर को नवरात्र के पहले दिन निकाली जाने वाली कलश यात्रा में महाराष्ट्र की प्रसिद्ध पुणेरी ढोल टीम लोहरदगा पहुंचेगी। टीम शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर आयोजित कलश यात्रा में ढोल-ताशों की पारंपरिक धुन के साथ आगे-आगे चलेगी। इसकी प्रस्तुति यात्रा का प्रमुख आकर्षण होगी। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवरात्र के दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलश यात्रा के बाद दूसरे और तीसरे दिन रामलीला का मंचन होगा। इसके बाद महिलाओं के लिए डांडिया नाइट और भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दशमी के दिन दशहरा मेला स्थल पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। लंका दहन और आकर्षक आतिशबाजी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
