![]()
राष्ट्रीय कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए। जहानाबाद पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। गया जाते समय अखिलेश ठाकुर जहानाबाद में रुके थे। समाज के लोगों ने उनसे मुलाकात कर माला पहनाई और सम्मानित किया। लोगों ने उनके नए राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अखिलेश ठाकुर ने कहा कि उनका समाज सभी वर्गों के हित और सम्मान की बात करता है। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और आदर्शों से प्रेरित हैं। उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा बिहार के हित में काम किया और समाज को जोड़ने का संदेश दिया। उनके रास्ते पर चलकर ही समाज और प्रदेश का विकास संभव है। अखिलेश ठाकुर ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की, ताकि आने वाले चुनावों में अपनी भागीदारी मजबूत कर सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा में मिली जिम्मेदारी उनके लिए खुशी की बात है।
अखिलेश ठाकुर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल:जहानाबाद पहुंचने पर समाज के लोगों ने किया स्वागत, कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

