Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भक्तों की आस्था का केंद्र सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम


भास्कर न्यूज|गुमला शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित मां भवानी संघ कुम्हार टोली इस वर्ष अपना 24वां शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटा है। सन 2003 में स्थापित इस प्रतिष्ठित पूजा समिति ने इस बार पंडाल की सजावट पर विशेष ध्यान रखा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार धार्मिक शुद्धता और सुगम दर्शन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अध्यक्ष शंकर प्रजापति और सचिव शैलेश भगत ने आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष पूजा को संपन्न कराने के लिए कुल चार से पांच लाख रुपये तक का बजट निर्धारित किया गया है। बजट के अनुसार किसी बड़े काल्पनिक थीम के बजाय साधारण और सुंदर पारंपरिक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। यहां मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल के बाहर फूलों की कलाकृति मोहित करेगी। सचिव ने बताया कि पंडाल भले ही साधारण होगा। किंतु इसकी सुंदरता देखते बनेगी। वहीं मार्ग की सुंदरता बढ़ाने के लिए विद्युत सज्जा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्य सड़क के किनारे और पंडाल के आस-पास स्थित सभी प्राकृतिक पेड़ों को भी रंग-बिरंगी लाइटों और लड़ियों से पूरी तरह जगमगाया जाएगा। यह रात के समय राहगीरों और भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुख्य मार्ग पर स्थित होने से यहां बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बिना किसी संकरी गली में भटके बेहद सुगमता से माता रानी के दर्शन प्राप्त हो जाते हैं। इस पंडाल के प्रति पूरे शहरवासियों में आस्था है। इसी स्थल पर गणेश पूजा महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। चूंकि यह पंडाल मुख्य मार्ग के किनारे है। इसलिए पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा को लेकर समिति पूरी तरह गंभीर है। पंडाल के सामने बैरिकेडिंग की जाएगी। नगर परिषद व पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ समिति के दर्जनों वॉलंटियर्स ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इससे किसी भी श्रद्धालु को दर्शन के दौरान कोई असुविधा नहीं होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles