![]()
मधेपुरा शहर के कॉलेज चौक के पास रविवार देर रात दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र के लहौना वार्ड-10 निवासी मो. कुर्बान (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दुकान से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मधेपुरा और सहरसा समेत अन्य थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। गश्ती के दौरान ताला तोड़ते दिखा आरोपी शहर में दुकानों और प्रतिष्ठानों में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को रात्रि गश्ती तेज करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 11 अक्टूबर की मध्यरात्रि सदर थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्ती कर रही थी। इसी दौरान कॉलेज चौक के पास एक व्यक्ति पान एवं जनरल स्टोर का ताला तोड़कर सामान निकालता दिखा। पुलिस को देखकर बोरे में सामान भरकर भागने लगा पुलिस टीम को देखते ही आरोपी चोरी का सामान बोरे में भरकर भागने लगा। हालांकि, गश्ती दल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दुकान से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। दुकानदार ने बरामद सामान की पहचान अपनी दुकान से चोरी हुए सामान के रूप में की। हेयर स्प्रे, लोशन और पान मसाला बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से एक मेन्स हेयर स्प्रे, दो निविया ऑयल इन लोशन, एक कामसूत्र बॉडी स्प्रे, दो पैकेट मिठ्ठू स्वीट सुपारी, 10 पैकेट दीदार पान मसाला और चार पैकेट दीदार रॉयल पान मसाला बरामद किए। इसके बाद दुकानदार के लिखित आवेदन पर मधेपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। 2016 से 2025 तक के कई मामले दर्ज थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि मो. कुर्बान के खिलाफ मधेपुरा और सहरसा जिले में चोरी, चोरी का सामान रखने या खरीदने-बेचने तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2016 से 2025 तक उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मधेपुरा-दुकान का ताला तोड़ते रंगेहाथ पकड़ाया चोर:बोरे में भर रहा था सामान, सहरसा में दर्ज हैं 12 केस
