Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई जमकर बहस:लातेहार में टायर जलाकर पुतला फूंका, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग


लातेहार में सोमवार को भाजपा कार्यालय के सामने कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता एसआईआर के विरोध में टायर जलाकर पुतला फूंक रहे थे। तभी भाजपा के कार्यकर्ता बाहर आ गए और प्रदर्शन का विरोध करने लगे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई और नारेबाजी भी की गई। इस दौरान एक-दूसरे का झंडा छीनने की कोशिश भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कार्यक्रम पूरा किया और वहां से चले गए। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव, प्रदेश महासचिव आफताब आलम, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए। प्रदेश महासचिव आफताब आलम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और विरोध जारी रखने की बात कही। भाजपा ने बिना अनुमति प्रदर्शन का लगाया आरोप
भाजपा जिलाध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बिना अनुमति भाजपा कार्यालय के गेट के सामने पुतला दहन करने पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा ने मणिपुर के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर लगे कथित यौन उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन किया था। महिला मोर्चा ने संबंधित सांसद के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग की थी। इसके बाद कांग्रेस ने SIR के विरोध में भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया, जिससे दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles