Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा से पहले बंगाल एसटीएफ ने बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद

Crime News: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने बीते 17 दिनों तक चले एक विशेष और निरंतर अभियान में एक बड़े अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच सक्रिय था. पुलिस ने इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के लिए बिहार के मुंगेर और झारखंड के हजारीबाग समेत कई इलाकों में छापेमारी कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

अभियान की शुरुआत और सिलसिलेवार गिरफ्तारियां

एसटीएफ सूत्र बताते हैं कि, इस पूरे मामले का खुलासा गत 25 सितंबर को हुआ, जब एसटीएफ ने दुर्गापुर से मोहम्मद फरहान उर्फ मुसान को पकड़ा था. वह बिहार के जमुई का रहने वाला है. इसके बाद पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई चेन और पैसों के लेनदेन की जांच शुरू की.

29 सितंबर को मुंगेर से धराया शाहनवाज आलम

जांच के आधार पर पुलिस ने 29 सितंबर को बिहार के मुंगेर से मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया. इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 3 अक्टूबर 2026 को जमुई से पवन कुमार सिंह और चार अक्टूबर 2026 को झारखंड के हजारीबाग से गणेश राणा को हिरासत में कर लिया.

ये भी पढ़ें: बंगाल एसटीएफ और रांची एटीएस की टीम ने गिरिडीह में किया गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार जब्त, 6 गिरफ्तार

बरामदगी और जांच की स्थिति

17 दिनों के इस अभियान के दौरान एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इनमें 25 सितंबर को दो पिस्तौल और 20 कारतूस मिले थे, जबकि बाद में एक 9 एमएम पिस्तौल और चार कारतूस जब्त किए गए.

ये भी पढ़ें: संदेशखाली में मिला 16 हथियारों और 2000 कारतूस का जखीरा, बंगाल एसटीएफ की बड़ी सफलता

तस्करी से कमाये गये 3.90 लाख रुपए जब्त

इसके अलावा तस्करी से कमाए गए 3.90 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं. एसटीएफ अब इस गिरोह के वित्तीय नेटवर्क और बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है, ताकि इस पूरे सिंडिकेट को पूरी तरह से खत्म किया जा सके.

The post दुर्गा पूजा से पहले बंगाल एसटीएफ ने बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles