Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में बंद पत्थर खदान में मिला युवक का शव:खदान के ऊपर बिखरा मिला खून, पुलिस ने सैंपल जुटाया; हत्या की आशंका


पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मलीपाड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक बंद पत्थर खदान में युवक का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खदान के ऊपर खून बिखरा देखकर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने खदान के पानी में झांककर देखा तो एक युवक का शव तैरता मिला। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के मुखिया विकास गौड़ को दी। मुखिया ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव और नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जाता है कि संबंधित पत्थर खदान जाकिर हुसैन की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खदान में मिले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव, खून के नमूने जुटाए खदान में शव तैरता मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की विशेषज्ञ टीम ने खदान के ऊपर बिखरे खून के नमूने भी एकत्र किए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खून किसका है और उसका शव मिलने की घटना से क्या संबंध है। नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने बताया कि खदान में युवक का तैरता हुआ शव मिला है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। हत्या कर शव फेंकने की आशंका शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव खदान में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक की मौत खदान में गिरने से हुई या किसी अन्य स्थान पर उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया। खदान के ऊपर खून मिलने के कारण पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों और एकत्र किए गए साक्ष्यों का विश्लेषण किया जाएगा। एसडीपीओ कुमार गौरव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles