गृह मंत्री अमित शाह आज अररिया दौरे पर:नेपाल सीमा पर सुरक्षा-विकास कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा, 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2' पर होगी चर्चा

Date:


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन अररिया पहुंच रहे हैं। उनका लगभग 6 घंटे का व्यस्त कार्यक्रम है, जिसमें वे सीमा सुरक्षा और विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे गृह मंत्री अररिया के नेपाल बॉर्डर पर स्थित लेट्टी सीमा चौकी पहुंचेंगे। यहां वे लगभग 20 मिनट रुकेंगे। इसके बाद, वे अररिया समाहरणालय जाएंगे, जहां सीमावर्ती 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी), जिलाधिकारी (डीएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ पर होगी चर्चा इस बैठक में सीमा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ जैसे कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में विकास को बढ़ावा देकर पलायन को रोकना है। अमित शाह के दौरे को लेकर अररिया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। शहर के प्रमुख चौकों जैसे एडीबी चौक और बस स्टैंड पर बैरिकेडिंग की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा को लेकर सभी विभाग हाई अलर्ट पर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ाई गई है और आने-जाने वाले वाहनों की जांच सख्त कर दी गई है। सभी संबंधित विभाग हाई अलर्ट पर हैं, जबकि सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं। समाहरणालय परिसर में भी अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह है। यह दौरा सीमांचल क्षेत्र के लिए सुरक्षा और विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने आम जनता से शांतिपूर्ण और सफल कार्यक्रम के लिए सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp