Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दामोदर नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत:महुदा थाना क्षेत्र के तेलामच्चो में नहाने के दौरान हुआ हादसा


धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहापट्टी निवासी जितेंद्र राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र राय किसी काम से दामोदर नदी के पास गए थे। इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ी, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में जा चुके थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें नदी से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर महुदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles