Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

SDM और ASP ने पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची:सीतामढ़ी के परिहार-सोनबरसा में फ्लैग मार्च, बराही-बेला में शांति समिति की मीटिंग


सीतामढ़ी में दुर्गापूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भीड़ नियंत्रण तक की तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीतामढ़ी सदर एसडीएम आनंद कुमार और एएसपी सह एसडीपीओ-2 आशीष आनंद ने संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को पूजा के दौरान सतर्क रहने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम पर्व को लेकर लगातार सक्रिय है। परिहार प्रखंड के बराही और बेला में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, परिहार और सोनबरसा में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अग्निशमन से लेकर सीसीटीवी तक की होगी जांच अधिकारियों ने पूजा पंडालों में अग्निशमन व्यवस्था, बिजली की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया। श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के रास्ते बाधामुक्त रखने के साथ आपात स्थिति में एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों के पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। पूजा समितियों को स्वयंसेवकों की तैनाती कर पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें। डीजे, लाउडस्पीकर और ध्वनि मानकों से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से दुर्गापूजा और दशहरा आपसी सौहार्द के साथ मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles