Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में कार और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर:मुंडा ढाबा के पास सीधी भिड़ंत, युवक ने तोड़ा दम, मुआवजे को लेकर सड़क जाम


रामगढ़ जिले के बरकाकाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पतरातु मुख्य मार्ग पर मुंडा ढाबा के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामगढ़ से भुरकुंडा की ओर जा रही कार (संख्या JH 02 BS 5512) और भुरकुंडा से रामगढ़ की तरफ आ रही बाइक अचानक आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की हुई पहचान, पुलिस ने वाहन जब्त किए मृतक की पहचान तेलियातू बस्ती निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद मुजाहिद अंसारी, पिता मुमताज अंसारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक भी उसी बस्ती का रहने वाला है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही बरकाकाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर ओपी परिसर ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा घटना की जानकारी मिलते ही तेलियातू बस्ती के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पतरातु मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर बरकाकाना ओपी पुलिस के साथ अन्य थानों के अधिकारी और सशस्त्र बल पहुंचे और मामले को शांत कराया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles