![]()
बोकारो के सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित नेक्सा शोरूम के सामने बुधवार को बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई। बाइक चालक को मामूली चोट आई, जिसे प्राथमिक इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर के बाद कार में लगी आग सड़क पर अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक और कार की भिड़ंत के बाद कार के अगले हिस्से से आग निकलने लगी। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… शहर के व्यस्त सिटी सेंटर इलाके में हुई घटना हादसे के कारण कुछ देर के लिए घटनास्थल पर दहशत का माहौल बन गया। शहर के व्यस्त सिटी सेंटर इलाके में हुई इस घटना से सड़क से गुजर रहे लोग भी सकते में आ गए। कार में आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई। अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में कार चालक को ठीक से गाड़ी चलाने का अनुभव नहीं होने की बात सामने आई है। हालांकि, बाइक और कार के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बोकारो में बाइक-कार की टक्कर, कार में लगी आग:सेक्टर-4 सिटी सेंटर में हादसे के बाद मची अफरातफरी, कार के इंजन में उठीं लपटें
