Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में आज भुकंप को लेकर होगा मॉक ड्रिल:5 जगह किए चिह्नित, आपदा में तुरंत एक्शन; राहत-बचाव कार्यों की तैयारी परखी जाएगी


दरभंगा में आज भुकंप को लेकर मॉक ड्रिल होगा। इसका उद्देश्य भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और राहत-बचाव कार्यों की तैयारी को परखना है।
पांच स्थलों पर होगा भौतिक अभ्यास होना है। सुबह करीब 8 बजे भूकंप के आभास की चेतावनी प्रसारित की जाएगी। इसके बाद सामुदायिक स्वयंसेवकों के साथ-साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), अग्निशमन विभाग, गृहरक्षावाहिनी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य का प्रदर्शन करेंगी। घायलों के उपचार के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में 20 मरीजों की क्षमता वाला अस्थायी (मेकशिफ्ट) अस्पताल चिह्नित किया गया है। यहां प्राथमिक उपचार, ट्रायेज व्यवस्था और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मॉक अभ्यास के दौरान घबराएं नहीं और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। घर खाली करना पड़ सकता है
बल्क स्टोरेज क्षेत्र के आसपास रहने वाले निवासियों को आपदा की स्थिति में घर खाली करना पड़ सकता है। ऐसे प्रभावित लोगों के अस्थायी पुनर्वास के लिए आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय को राहत शिविर के रूप में चयनित किया गया है। यहां पेयजल, शौचालय, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
पूरे अभ्यास की निगरानी और समन्वय के लिए जिला समाहरणालय परिसर में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। मॉक ड्रिल के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर के 8 पर्यवेक्षकों और आयुक्त स्तर से एक पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।
पांच महत्वपूर्ण स्थानों को मॉक ड्रिल के लिए चिह्नित किया
उर्दू राजभाषा कोषांग, समाहरणालय परिसर।
सत्यनाम पेट्रोल पम्प, सैदनगर।
अधीक्षक का पूर्व कार्यालय, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल।
राजकीय मध्य विद्यालय, पूअर होम।
रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर, राज कुमारगंज।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles