Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar 102 Ambulance Services: बिहार में 102 एंबुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम जानकर चौकेंगे आप, एक महीने में 1.69 लाख मरीजों तक पहुंची सेवा

पटना. बिहार में 102 राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा से एक माह में 1.69 लाख से अधिक मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करायी गयी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जिलावार मासिक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 2017 एंबुलेंस कार्यरत है. इन एंबुलेंस के लिये 1,88,340 कॉल प्राप्त हुये, जिनमें स्वास्थ्य टीम ने 1,69,541 मामलों का निष्पादन किया. इस दौरान प्रतिदिन औसतन 6,278 कॉल दर्ज किये गये.

मुख्य बातें

  • 2017 एंबुलेंस से निपटाये गये 1,69,541 मामले
  • शहरी क्षेत्र में 10 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 11 मिनट 37 सेकेंड रहा औसत रिस्पॉन्स टाइम

शहरी क्षेत्रों में 10 मिनट में पहुंची एंबुलेंस

रिपोर्ट के अनुसार, आपातकालीन स्थिति में मरीजों तक पहुंचने के मामले में शहरी क्षेत्रों का औसत रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट रहा. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस औसतन 11 मिनट 37 सेकेंड में मरीजों तक पहुंची. आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में एंबुलेंस की उपलब्धता और समय पर पहुंचना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है.

पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक कॉल

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी चंपारण में 94 एंबुलेंस के माध्यम से 9,384 कॉल प्राप्त हुए और 8,223 मामलों का निष्पादन किया गया. गया जिले में 96 एंबुलेंस के लिये 8,057 कॉल आये, जिनमें 7,446 मामलों को निष्पादित किया गया.पटना में 104 एंबुलेंस तैनात है. यहां 7,924 कॉल प्राप्त हुए और 7,166 मामलों में सेवा उपलब्ध करायी गयी.

बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अररिया और बेगूसराय में एंबुलेंस की मांग अधिक

प्रति एंबुलेंस प्रतिदिन कॉल के औसत के मामले में अररिया 3.7 व बेगूसराय 3.6 के साथ आगे रहे. स्वास्थ्य विभाग की मासिक रिपोर्ट के अनुसार 102 एंबुलेंस सेवा राज्य भर में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

Also Read: Success Story : पटना के विवेक ने छोड़ी होटल मैनेजमेंट की नौकरी, 15 एकड़ में मछली पालन कर ऐसे बदल दी 20 लोगों की किस्मत

The post Bihar 102 Ambulance Services: बिहार में 102 एंबुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम जानकर चौकेंगे आप, एक महीने में 1.69 लाख मरीजों तक पहुंची सेवा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles