![]()
कटिहार पुलिस ने एक इनोवा कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी है। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए कार में एक तहखाना बना रखा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह शराब पश्चिम बंगाल के मालदा से बिहार के खगड़िया ले जाई जा रही थी। 180 एमएल की 198 बोतल विदेशी शराब मिली डीएस कॉलेज नाका प्रभारी आर्यन कुमार को जानकारी मिली थी कि मालदा से इनोवा कार में विदेशी शराब लाई जा रही है। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। डीएस कॉलेज के पास संदिग्ध इनोवा कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार में बने तहखाने से 180 एमएल की कुल 198 बोतल विदेशी शराब मिली। पुलिस ने तुरंत कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इनोवा कार का नंबर पटना का है। पुलिस अब वाहन मालिक और इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कटिहार में इनोवा कार से विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:कार में तहखाना बनाकर छिपाई गई थी खेप, मालदा से खगड़िया ले जाई जा रही थी
