![]()
शेखपुरा के ढेवसा गांव में बुधवार देर शाम जहरीला भोजन खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार पड़ गए। सभी को पेट दर्द, सिर में चक्कर, उल्टी और तेज बुखार की शिकायत हुई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में रोहित रविदास की 40 वर्षीय पत्नी कांति देवी, उनके 5 बच्चे रिशु कुमारी, रवि कुमार, राधिका कुमारी, प्रियंका कुमारी और 5 वर्षीय नीतीश कुमार शामिल हैं। सदर अस्पताल से आई तस्वीरें…. चावल और सब्जी खाकर घर वाले हुए बिमार परिवार ने बताया कि उन्होंने घर में बने चावल और सब्जी खाई थी। इसके बाद पहले दो बच्चों को चक्कर और उल्टी हुई, फिर पूरा परिवार बीमार पड़ गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है। सभी का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं, उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।
जहरीला भोजन से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार:शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले- खतरे से बाहर

