Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में 2 भाइयों के घर सिलेंडर ब्लास्ट:5-6 घर जलकर राख, अनाज-नगदी समेत कई मवेशी भी जले


सीतामढ़ी के बैरगनिया में गुरुवार रात गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। चकवा पंचायत के तकिया टोला में आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 5 से 6 घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नगदी और अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया। आग की चपेट में आने से कई मवेशियों के भी जलकर मरने की सूचना है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। खाना बनाने के दौरान लगी आग, 2 सिलेंडर फटे गुरुवार रात तकरीबन 8 बजे घर में खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज से सिलेंडर में आग लग गई। देवेंद्र राम और उनके भाई के घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग की लपटें देखते ही देखते आसपास के घरों तक फैल गई। आग इतनी भयावह थी कि लोगों को घरों से सामान निकालने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। दो गैस सिलेंडर फटने की भी जानकारी सामने आई है। आग की चपेट में आने से घरों में रखे जरूरी सामान के साथ अनाज, कपड़े, बर्तन और नगदी भी जल गए। कई मवेशियों के भी आग में झुलसकर मरने की सूचना है। इस घटना में प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। वहीं, अंचल अधिकारी आशीष आनंद और राजस्व अधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग पर काबू पाने और नुकसान का आकलन करने का प्रयास जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles