Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरकारी गाड़ी से घर पहुंचाने का झांसा देकर ठगी:नागपुर से कोडरमा लौटे यात्री से 20 हजार नकद, चांदी की चेन और कपड़े लूटे


कोडरमा जिले में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला तिलैया थाना क्षेत्र के सीएच स्कूल रोड का है, जहां नागपुर से लौटे मरकच्चो निवासी बीरेंद्र यादव ठगी का शिकार हुए। ठगों ने बीरेंद्र के बैग से 20 हजार रुपए नकद, करीब 15 हजार रुपए की चांदी की चेन और नए कपड़े समेत अन्य सामान लूट लिए। बीरेंद्र शुक्रवार सुबह कोडरमा जंक्शन पर उतरे थे। स्टेशन से बाहर निकलते ही उन्हें दो अनजान लोग मिले, जिन्होंने सरकारी गाड़ी से मुफ्त में घर छोड़ने का झांसा दिया। ठग उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर सीएच स्कूल रोड ले गए। वहां उन्होंने बीरेंद्र का बैग जांच के बहाने ले लिया और अपना एक बैग उन्हें थमाकर सुरक्षित रखने को कहा। कुछ देर बाद जब ठग वापस नहीं लौटे, तब बीरेंद्र को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जो मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि अभी महज एक सप्ताह पूर्व ही ठीक इसी प्रकार की एक घटना को अंजाम देते हुए ठगों ने दिल्ली से लौटे एक प्रवासी मजदूर को ठगी का शिकार बना लिया था। इधर, पुलिस लगातार लोगों से अपील करते आ रही है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का प्रलोभन देता है तो उससे बचने का प्रयास करते हुए इसकी जानकारी पुलिस से साझा करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles