बोकारो थर्मल | हिंदुस्तान क्लब के तत्वावधान में एचएमटी कॉलोनी मैदान में आयोजित डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार रात को हुआ। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बंगाल और कथारा के बीच खेले गए मुकाबले में बंगाल की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार शाम को मुख्य अतिथि गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह और विशिष्ट अतिथि सीआईएसएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार प्रसून ने संयुक्त रूप से किया। इस टूर्नामेंट में बंगाल, बिहार, धनबाद, सीआईएसएफ, कथारा, हजारीबाग और बोकारो थर्मल सहित कुल 12 टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में कथारा ने हजारीबाग को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बंगाल ने धनबाद को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। विजेता बंगाल की टीम को 10,000 रुपए और उपविजेता कथारा टीम को 7,000 रुपए का पुरस्कार चेक देकर सम्मानित किया गया।
