![]()
नोवामुंडी| नवरात्र के सातवें दिन, शनिवार सुबह विभिन्न नदी घाटों से कलश यात्रा निकली। मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा हुई। इसके साथ लोहांचल में दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई। पूजा के लिए पूरे लोहांचल में पंडाल बनकर तैयार हैं। नोवामुंडी में मुख्य रूप से छह जगहों पर भव्य पूजा हो रही है। इनमें नोवामुंडी स्टेशन बस्ती पूजा पंडाल, नोवामुंडी बाजार परिसर स्थित दुर्गा मंदिर पंडाल, टाटा स्टील का संग्राम साई कैंप, सेंट्रल कैंप, बालीझरन कैंप, जोजो कैंप शामिल हैं। बड़ाजामदा शहरी क्षेत्र में फुटबॉल मैदान पूजा पंडाल, भट्टीसाई पीडब्ल्यूआई रेलवे कार्यालय परिसर, स्टेशन परिसर, थाना परिसर के समीप, लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी पंडाल सजकर तैयार हैं। निजी प्रतिष्ठानों में श्यामल अदक गैरेज, कीनू गैरेज में भी भव्य पंडाल लगाए गए हैं। गुवा, किरीबुरु, मेघाहातुबुरू में भी मां दुर्गा की पूजा हो रही है। शनिवार को सभी पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की गईं। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी जगहों पर पूजा समितियों का गठन कर लिया गया है।
सातवें दिन नदी घाट से कलश यात्रा के साथ लोहांचल में दुर्गा पूजा शुरू
