Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्राइवेट सिक्यूरिटी एजेंसी की वजह से मची भगदड़! जानें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

Kolkata Stampede: कोलकाता के गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के चोरबागान में आयोजित दुर्गा पूजा में मची भगदड़ का जिम्मेदार कौन है? क्या प्राइवेट सिक्यूरिटी एजेंसी के कर्मचारी की वजह से दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मची? इस सवाल का जवाब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दिया है.

‘माइक पर घोषणा और सिटी बजी तो मची भगदड़’

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हादसे के समय चोरबागान पूजा पंडाल के आसपास मौजूद कोलकाता पुलिस के एक एसीपी से उन्हें जो सूचना मिली है, उसके मुताबिक, एक निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी की वजह से यह भगदड़ मची होगी. मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा एजेंसी के लोगों ने कुछ घोषणा की और उसके बाद सिटी बजी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

शुभेंदु अधिकारी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल के चीफ मिनिस्टर के रूप में वह इस बारे में आधिकारिक तौर पर तब तक कुछ नहीं कहेंगे, जब तक कि मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह लोगों आश्वस्त करते हैं कि इस घटना की पारदर्शी तरीके से और पूरी तरह निष्पक्ष जांच होगी.

ये भी पढ़ें: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत की आशंका, अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु अधिकारी

पूजा कमेटी और सुरक्षा एजेंसी के सदस्य हिरासत में

बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने यह भी कहा कि पूजा कमेटी के सदस्यों और सिक्यूरिटी एजेंसी के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जायेगी. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है. हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दी जायेगी.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया, पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस दुखद घटना में 17 लोगों की मौत हो गयी है. 25 लोग घायल हैं. इनमें एक की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता घायलों का सही प्रकार से इलाज कराना है. उन्होंने कहा कि इस भगदड़ के लिए जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. वह राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, कोलकाता पुलिस आयुक्त सहित अन्य सीनियर ऑफिसर के साथ बैठक करेंगे और मामले की तह तक जायेंगे.

The post प्राइवेट सिक्यूरिटी एजेंसी की वजह से मची भगदड़! जानें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा? appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles