![]()
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नदोखर गांव में तालाब में डूबने से ढाई साल की बच्ची प्रियांशी कुमारी की मौत हो गई। वह गांव निवासी दीपक कुमार शर्मा की बेटी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि प्रियांशी गांव के अन्य बच्चों के साथ दुर्गा पूजा की मूर्ति के पास खेल रही थी। इसी दौरान खेलते हुए वह तालाब के पास चली गई। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलने पर लोगों ने बच्ची को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजन उसे मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तालाब में डूबने से ढाई साल की बच्ची की मौत:कैमूर में दुर्गा पूजा की मूर्ति के पास खेल रही थी; परिजनों ने मुआवजे की मांग की
