Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय- दुर्गापूजा को लेकर डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च:पूजा समितियों को CCTV लगाने के निर्देश; डीजे पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई


लखीसराय में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। अष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीएम-एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च में विभिन्न थानों की पुलिस, महिला पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसके जरिए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अधिकारी दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों का जायजा ले रहे हैं। पूजा समितियों को भीड़ प्रबंधन के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। CCTV और आग से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि सभी पूजा समितियों को पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और आग से बचाव के जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles