Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता भगदड़ में बिहार के 2 लोगों की मौत, मुजफ्फरपुर के हैं अभिषेक श्रीवास्तव और अयांश कुमार श्रीवास्तव

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में बिहार के 2 लोगों की भी मौत हो गयी है. दोनों मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं. पश्चिम बंगाल सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले 19 लोगों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें बिहार के 2 लोगों के नाम हैं. इनके नाम अभिषेक श्रीवास्तव और अयांश कुमार श्रीवास्तव बताये गये हैं.

भगवानपुर के भाभानगर के रहने वाले थे अभिषेक

अभिषेक श्रीवास्तव की उम्र 38 वर्ष थी. वह मुजफ्फरपुर के भाभानगर के रहने वाले थे. पुलिस ने उनका पूरा पता 29, भाभानगर, भगवानपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार बताया है. दूसरे मृतक का नाम अयांश कुमार श्रीवास्तव बताया गया है. वह साहेबगंज थाना क्षेत्र के पीपरा राघव के रहने वाले थे. अयांश की उम्र का पता नहीं चल पाया है.

पुलिस की सुरक्षा में गांव भेजे जायेंगे शव : मंत्री

पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि मुजफ्फरपुर के अभिषेक श्रीवास्तव और अयांश कुमार श्रीवास्तव के शवों को सड़क मार्ग से उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है. बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने रविवार को कहा कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के पार्थिव देह को पुलिस की सुरक्षा के साथ वातानुकूलित शव वाहन में भेजा जायेगा.

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ पर एक्शन में शुभेंदु अधिकारी: हाई-लेवल जांच कमेटी, 25 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

भगदड़ में मरने वाले 19 लोगों में 13 महिलाएं

कोलकाता भगदड़ में जिन लोगों ने जान गंवायी है, उनमें 6 पुरुष और 13 महिलाएं हैं. इनमें मृतकों में 13 और 14 साल के 2 लड़के भी शामिल हैं. मृतकों की उम्र 13 से 66 साल के बीच है. 6 लोगों की उम्र 20 साल या उससे कम है. मृतकों की पूरी लिस्ट और उनका पता यहां देखें.

भगदड़ में मरने वालों की लिस्ट

क्रम मृतक का नाम उम्र लिंग पता
1 अभिषेक श्रीवास्तव 38 पुरुष 29, भाभानगर, भगवानपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार
2 श्रीपर्णा पोद्दार 26 महिला बैद्यबाटी, हुगली
3 मिठू मंडल 45 महिला 5/ए, केबल कृष्ण सूर स्ट्रीट, थाना- श्यामपुकुर, कोलकाता-5
4 आकृति कुमारी 17 महिला साउथ आनंदनगर, सुकांतपल्ली, चांदपाड़ा बाटानगर, बाली, हावड़ा
5 बर्नाली हल्दर 17 महिला गौरांगनगर, नोतुनपल्ली, थाना- न्यू टाउन, कोलकाता
6 शुभम सोनकर 33 महिला 17, बागमारी लेन, कोलकाता-54, ब्लॉक-17, फ्लैट नं-12, थाना- मानिकतला
7 आरती सरकार विश्वास 45 महिला चकदह, नोतुनपाड़ा, वार्ड नं-6, थाना-चकदह, जिला- नदिया
8 टागर भेज 37 महिला बारीपुर, थाना-माधवडीह, पूर्व बर्धमान
9 तानिया विश्वास 18 महिला गौरांग नगर, न्यू टाउन, कोलकाता-62
10 कल्पना जाना 46 महिला पानीहाटी, धमकाल, खड़दह
11 विकास भट्टाचार्य 66 पुरुष 33/2, कामिनी स्कूल लेन, सलकिया, थाना- मालीपांचघड़ा, हावड़ा-6
12 स्नेहा भंडारी 20 महिला एगारोग्राम, बकराहाट, थाना- विष्णुपुर
13 संदीप भेज 14 पुरुष ग्राम-बीरपुर, थाना-माधवडीही, पूर्व बर्धमान
14 पियाली प्रमाणिक 25 महिला ग्राम- बलिया, पो- बचानुरी, थाना-आरामबाग, जिला- हुगली
15 प्रिया समरादार 18 महिला लेनिनगढ़, न्यू बैरकपुर, लोटस क्लब
16 दिलीप घोष 59 पुरुष 14/1, एमके चटर्जी लेन, बरानगर
17 प्रांजल सरकार 13 पुरुष आगरपाड़ा, उत्तर 24 परगना
18 अयांश कुमार श्रीवास्तव पुरुष पीपरा राघव, थाना-साहेबगंज, जिला- मुजफ्फरपुर, बिहार
19 दीपाली घोष 54 महिला 14/1, एमके चटर्जी लेन, बरानगर

ये भी पढ़ें: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में बिहार के 2 लोगों समेत 19 की मौत, आधे से अधिक शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा

The post कोलकाता भगदड़ में बिहार के 2 लोगों की मौत, मुजफ्फरपुर के हैं अभिषेक श्रीवास्तव और अयांश कुमार श्रीवास्तव appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles