Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में गैस सिलेंडर फटा चाची-भतीजी की मौत:पूजा का प्रसाद बनाते समय हादसा, धमाके से टूटा दरवाजा, दोनों को लगा सिलिंडर का मलबा


गिरिडीह जिले के परसन थाना क्षेत्र के मंगसो गांव में गैस सिलेंडर फटने से चाची और भतीजी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय कविता कुमारी और छह वर्षीय शीतल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों घर में पूजा के लिए प्रसाद बना रही थीं। इसी दौरान पांच किलो के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। दोनों ने घबराकर जलते सिलेंडर को घर के बाहर आंगन में फेंक दिया। इसके बाद वे खुद दरवाजे के पीछे छिप गईं। इसी बीच सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग की लपटें तेज होने पर आंगन में फेंका सिलेंडर घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कविता कुमारी अपनी छह वर्षीय भतीजी शीतल कुमारी के साथ रसोई में थीं। दोनों पूजा के लिए प्रसाद तैयार कर रही थीं। इसी दौरान पांच किलो के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें बढ़ने लगीं। इससे दोनों घबरा गईं। उन्होंने जलते हुए सिलेंडर को रसोई से उठाकर घर के बाहर आंगन में फेंक दिया। इसके बाद दोनों दरवाजे के पीछे छिप गईं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सिलेंडर में इतना जोरदार धमाका होगा। कुछ ही देर बाद सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग भी सकते में आ गए। धमाके से दरवाजा टूटा, दोनों गंभीर रूप से घायल सिलेंडर में विस्फोट इतना जोरदार था कि वह दो टुकड़ों में बंट गया। धमाके के कारण सिलेंडर का एक हिस्सा तेजी से उछला। वह दरवाजा तोड़ते हुए अंदर की ओर गया और दरवाजे के पीछे छिपी चाची-भतीजी से जा टकराया। इसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में छह वर्षीय शीतल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कविता कुमारी ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूजा की तैयारी कर रहा परिवार कुछ ही देर में मातम में डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के बाद मंगसो गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर परसन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मामले में परिजनों से आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस हादसे से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। चाची और मासूम भतीजी की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पूजा के लिए प्रसाद बनाने के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। दोनों की मौत से परिजनों के साथ-साथ गांव के लोग भी गमगीन हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles