Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी- राजद प्रत्याशी के पति ने गाया ‘खलनायक’ का गाना:बहन कनुप्रिया को प्रताड़ित करने का आरोप, पूरे परिवार को परेशान करने का दावा


सीतामढ़ी के महेसौल में राजद के एक कार्यक्रम के दौरान राजद समर्थित प्रत्याशी डॉ. रश्मि गौतम के पति डॉ. विनायक गौतम का फिल्मी अंदाज देखने को मिला। उन्होंने फिल्म ‘खलनायक’ के गाने की पंक्तियां गुनगुनाकर अपनी बात रखी। इससे पहले उन्होंने अपनी बहन कनुप्रिया को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकारी तंत्र उनके पूरे परिवार को परेशान कर रहा है। बहन को परेशान किए जाने का लगाया आरोप दरअसल, महेसौल में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विनायक गौतम शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। अपनी बात रखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन कनुप्रिया को लगातार परेशान किया जा रहा है। कनुप्रिया एलएस कॉलेज की प्राचार्या हैं। विनायक गौतम का कहना है कि उनकी बहन के साथ-साथ पूरे परिवार को सरकारी तंत्र प्रताड़ित कर रहा है। गुनगुनाया फिल्म ‘खलनायक’ का गाना परिवार को परेशान किए जाने की बात रखते हुए डॉ. विनायक गौतम ने फिल्म ‘खलनायक’ के गाने की पंक्तियां गुनगुनाईं। उन्होंने कहा, “मैं भी शराफत से जीता, मगर मुझको शरीफों से लगता है डर। सबको पता है कि मैं कमजोर हूं, इसलिए आज मैं कुछ और हूं।” उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम में लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, उनकी बहन को प्रताड़ित किए जाने और पूरे परिवार को परेशान करने के आरोपों पर संबंधित पक्ष का जवाब सामने नहीं आया है। पत्नी के समर्थन में मांगा सहयोग डॉ. विनायक गौतम राजद समर्थित प्रत्याशी डॉ. रश्मि गौतम के पति हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षकों और स्थानीय लोगों से संवाद किया और अपनी पत्नी के समर्थन में सहयोग की अपील की। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच उनके आरोपों और फिल्मी गीत के जरिए अपनी बात रखने का अंदाज चर्चा में रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles