Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में झारखंड पुलिस के जवान की मौत:जेल जाने के दौरान दो बाइकों की टक्कर , सिर में चोट लगी, अस्पताल में तोड़ा दम


जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनीअड्डा के पास सोमवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट बाइक सवार झारखंड पुलिस के जवान रॉकी सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक जमुई शहर की आनंद बिहार कॉलोनी के निवासी थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जेल की ओर जा रहे थे रॉकी सिंह जानकारी के अनुसार, रॉकी सिंह सोमवार को बुलेट बाइक से किसी काम के सिलसिले में जमुई के मनीअड्डा स्थित जेल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मनीअड्डा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रॉकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गया और घटनास्थल से फरार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विशाल आनंद ने बताया कि घायल जवान के सिर, पैर और चेहरे पर चोट लगी थी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी स्थिति काफी नाजुक थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोड्डा में कांस्टेबल के पद पर थे तैनात रॉकी सिंह झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। जवान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे में शामिल दूसरी बाइक और फरार युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles