![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में सीटू यूनियन की बैठक आरएन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रशासनिक भवन के समीप टू-टैंक गार्डन में पिछले 10 दिनों से जारी भूख हड़ताल और गेट जाम आंदोलन पर चर्चा हुई। महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि इस्पात मजदूर मोर्चा, सीटू अप्रेंटिस संघ और विस्थापित रैयतों के आंदोलन का समर्थन करता है। उन्होंने प्रबंधन पर आंदोलन को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। कहा कि पूर्व में भी ऐसी लापरवाही से विधि-व्यवस्था बिगड़ी थी, जिसमें सीआईएसएफ की लाठी चार्ज में प्रेम महतो की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। सीटू ने प्रबंधन और जिला प्रशासन से आंदोलनकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान करने की मांग की। बैठक में देव कुमार, इश्तियाक अंसारी, मनोज शंकर, शांति भारत, कुमार सत्येन्द्र, एम अख्तर, संतोष मुर्मू आदि थे।
विस्थापितों के आंदोलन का सीटू नेताओं ने किया समर्थन, प्रबंधन की निंदा की
