![]()
बोकारो | नवरात्र की रौनक बाजारों और सड़कों पर दिखने लगी है। पूजा की खरीदारी, श्रद्धालुओं की आवाजाही और बढ़ती भीड़ के बीच चास की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। धर्मशाला मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। वाहन चालकों को थोड़ी-सी दूरी तय करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सड़क पर गाड़ियां धीरे-धीरे सरकती नजर आती हैं। इस बीच पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। त्योहार की खुशी के बीच जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों से लेकर रोजमर्रा के काम से निकलने वाले राहगीरों तक, हर कोई इस अव्यवस्था से जूझ रहा है।
सड़कों पर भीड़ रोकने को चास में व्यवस्था नहीं, धर्मशाला से जोधाडीह मोड़ तक रेंगते हैं वाहन
