Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धालभूमगढ़ प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ हो रही दुर्गा पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को अष्टमी पूजा के लिए हर पूजा पंडाल में पूजा कराने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों ने भव्य पंडालों का निर्माण किया है। आकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। इन प्रमुख कमेटियों द्वारा हो रहा है भव्य आयोजन : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित पूजा पंडालों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। इनमें प्रमुख रूप से सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी चौक बाज़ार, नरसिंहगढ़, सारस्वत सम्मेलनी दुर्गा पूजा कमेटी दुर्गा मंडप, नरसिंहगढ़, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी यूथ क्लब, धालभूमगढ़, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, पटनायेकशोल, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, चारचाक्का, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, कोकपाड़ा हाई स्कूल, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, कोकपाड़ा नाचमेला, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मोहुलीशोल। द्वारा पंडाल स्थापित किया गया है। स्वच्छता को मिला बढ़ावा : इस वर्ष के आयोजनों की एक और खास विशेषता देखने को मिली। क्षेत्र में स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए “झारखंड सुसार फाउंडेशन” की ओर से सभी प्रमुख पूजा पंडालों में डस्टबिन (कूड़ेदान) वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही पूजा पंडाल के समीप पीने के पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। फाउंडेशन के इस कदम से पंडाल परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने में काफी मदद मिल रही है। स्थानीय लोगों और पूजा समितियों ने इसकी जमकर सराहना की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles