Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:सांसद देवेश चंद्र ठाकुर हुए शामिल, पुलिस और SSB के जवान तैनात


सीतामढ़ी जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जा रहा है। विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और विसर्जन मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ एसएसबी के जवानों को भी लगाया गया है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। तैनाती और व्यवस्था का जायजा लिया प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भीड़ और जुलूस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। सदर एसडीएम आनंद कुमार और डीएसपी राजीव कुमार सिंह खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती और व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील विसर्जन यात्रा में शामिल सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा आस्था और भक्ति का पर्व है। सभी लोगों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा को विदाई देनी चाहिए। सदर एसडीएम आनंद कुमार ने कहा कि विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं, डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। विसर्जन मार्गों पर जवानों की तैनाती की गई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस और एसएसबी के जवानों की मौजूदगी में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles