Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में 65 फीट के रावण का दहन:MLT कॉलेज मैदान में भीड़, कुंभकरण-मेघनाथ के 55-55 फीट पुतले भी जले


विजयादशमी के अवसर पर सहरसा के एमएलटी कॉलेज मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रावण दहन देखने के लिए मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के 55-55 फीट ऊंचे पुतलों का भी दहन किया गया। विजयादशमी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने रॉकेट के माध्यम से पुतले में आग लगाई। इसके बाद देखते ही देखते तीनों पुतले आग की लपटों में घिर गए। इस दृश्य को देखने के लिए मैदान में मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखा गया। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस पर्व को लोग बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाते हैं। अंत में बुराई पर अच्छाई की ही जीत रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं,पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने कहा कि एमएलटी कॉलेज परिसर में रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से आम लोगों को सीख लेनी चाहिए कि अंत में बुराई पर अच्छाई की ही जीत होती है। विजयादशमी का पर्व समाज को सकारात्मक संदेश देता है और लोगों को बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देता है। सुरक्षा के लिए 32 स्थानों पर तैनात रहे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिले में रावण दहन कार्यक्रमों को लेकर 32 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की मौजूदगी रही, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। प्रशासन की निगरानी में विजयादशमी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles