Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में कुएं से मिला लापता युवक का शव:बॉडी के पास में ही खड़ी थी बाइक, दुर्गापूजा की अष्टमी से था गायब, हत्या की आशंका


हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनवे पुल के नीचे कुएं से एक लापता युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ओरिया निवासी उज्ज्वल पासवान, पिता गन्दौरी पासवान के रूप में हुई है। शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी मिली है। सुबह कुएं में शव और बाइक दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। युवक की मौत की बच्चे को लाने की बात कहकर निकला था घर से परिजनों के अनुसार, उज्ज्वल पासवान दुर्गापूजा की अष्टमी से लापता था। बताया गया कि वह घर से बच्चे को लाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी समय तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पता लगाने के साथ अन्य संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। लगातार तलाश के बावजूद उज्ज्वल का पता नहीं चलने पर परिजनों ने बुधवार को मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार अभी युवक की तलाश में जुटा ही था कि गुरुवार सुबह कुएं से उसका शव मिलने की सूचना पहुंच गई। मृतक का एक छोटा बच्चा भी है। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका शव बरामद होने के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उज्ज्वल के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। परिजनों ने मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, युवक की हत्या हुई है या उसकी मौत किसी अन्य कारण से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, युवक की मौत हत्या के कारण हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles