Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दशहरा जुलूस विवाद में नेशनल हाईवे जाम:पलामू के सिंगरा कला में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR, 50-50 लोग आरोपी


पलामू के सिंगरा कला गांव में दशहरा जुलूस के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को एक पक्ष के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने मेदिनीनगर-औरंगाबाद नेशनल हाईवे को सिंगरा कला के पास जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस वजह से करीब एक घंटे तक हाईवे पर गाड़ियों का आना-जाना रुक गया। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर जाम हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर ट्रैफिक फिर से शुरू हो गया। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। दोनों तरफ से 50-50 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले में कानून के हिसाब से आगे की कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles