Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सारण शिक्षक निर्वाचन: सीवान में निष्पक्ष वोटिंग के निर्देश:मतदानकर्मियों को समय पर पहुंचने और मतपेटियों की सुरक्षा का दिया जिम्मा


बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर गुरुवार को अम्बेडकर भवन के संवाद कक्ष में मतदान और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग हुई। इसमें प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर दंडाधिकारियों, पीठासीन पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सभी पदाधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए मतदान प्रक्रिया का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें। समय पर शुरू कराएं मतदान, गड़बड़ी पर तत्काल दें सूचना डीएम ने निर्देश दिया कि मतदान निर्धारित समय पर शुरू कराया जाए और केंद्रों पर निर्वाचन नियमों का सख्ती से पालन हो। किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मतदान समाप्त होने तक मतपत्रों और मतपेटिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक ब्रीफिंग में स्पष्ट किया गया कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित परिधि में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग और आवश्यक सूचनाओं को समय पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया। निर्वाचन सामग्री का चेकलिस्ट से करें मिलान डिस्पैच सेंटर से रवाना होने से पहले मतदानकर्मी चेकलिस्ट के अनुसार निर्वाचन सामग्री का मिलान करेंगे, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में पी-1, पी-2 और पी-3 मतदानकर्मियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। मतदाता पहचान पत्रों के सत्यापन, वायलेट रंग के पेन के इस्तेमाल और मतदान समाप्ति के बाद मतपेटिकाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं एसपी भारत सोनी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करें। बैठक में सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने और पूरी गंभीरता से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles