Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरा युवक, मौत:शेखपुरा में साइकिल से बाजार जाने के लिए निकला था, अगले फागुन में होनी थी शादी


शेखपुरा में शुक्रवार को सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में युवक गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के कच्ची रोड पर हुई। मृतक की पहचान हुसैनाबाद गांव के सुरेंद्र मिस्त्री का बेटा ऋषि कुमार (20) के रूप में हुई है। अरियरी थाना अध्यक्ष राजकुमार साह के नेतृत्व में पुलिस ने शव और साइकिल जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मौके से आई तस्वीरें…. बाजार जाने के लिए निकला था घर से पिता सुरेंद्र मिस्त्री ने बताया कि ऋषि सुबह बाजार जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस के अनुसार, ऋषि मिर्गी का मरीज था और आशंका है कि दौरे के कारण वह गड्ढे में गिरकर डूब गया। ऋषि दो भाइयों में बड़ा था और अगले फागुन में उसकी शादी होनी थी। इस घटना को लेकर स्थानीय थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles