
आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मुहल्ले में गुरुवार को कथित बच्चा चोर का आरोप लगा महिला से मारपीट कर सड़क पर धकेल दिया गया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के पालीगंज गांव निवासी चंद्रभूषण शर्मा की 50 वर्षीया पत्नी जनक दुलारी देवी हैं. इधर, जनक दुलारी देवी ने बताया कि वह कुछ माह से बीमारी से ग्रसित हैं. कुछ दिन पूर्व जगदेव नगर स्थित रिश्तेदार के घर अपना इलाज करने के लिए आयी हैं. बुधवार की शाम जब वह जगदेव नगर मुहल्ले में सड़क किनारे चबूतरे पर बैठे हुई थीं, तभी कुछ लोग वहां आये और कहने लगे कि यहां से जाओ, यहां मत बैठो. तभी एक व्यक्ति द्वारा बच्चा चोर कहकर हल्ला कर दिया गया. जिसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट कर उन्हें सड़क पर धकेल दिया गया, जिससे वह जख्मी हो गयी. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.The post बच्चा चोरी का आरोप लगा कर महिला से मारपीट कर सड़क पर धकेला appeared first on Prabhat Khabar.




