Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

साहिबगंज में आधी रात गाय चोरी करने पहुंचा युवक:घरवालों की नींद खुली तो ग्रामीणों ने पकड़ा; पुलिस युवक को थाने ले गई


साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा गांव में आधी रात गाय चोरी के कथित प्रयास का मामला सामने आया है। यहां मदन मंडल के घर में बंधी गाय को चोरी करने की कोशिश के दौरान घरवालों की नींद खुल गई। उन्होंने युवक को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर तीनपहाड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में इसकी चर्चा रही। राधानगर थाना क्षेत्र के चौकीढाप गांव का निवासी है युवक पकड़े गए युवक की पहचान सोनू मल्लिक, पिता गोपाल मल्लिक, के रूप में हुई है। वह राधानगर थाना क्षेत्र के चौकीढाप गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका ससुराल तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के धुलियार गांव में है। जानकारी के अनुसार, युवक बीती रात बाबूपाड़ा निवासी मदन मंडल के घर पहुंचा था। आरोप है कि वह वहां बंधी गाय को चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान घरवालों को इसकी भनक लग गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, गाय चोरी के प्रयास को लेकर अब तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। ऐसे में मामले में आगे की कार्रवाई आवेदन मिलने के बाद की जाएगी। पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना के एएसआई राजेश राम पुलिस बल के साथ बाबूपाड़ा गांव पहुंचे। पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लिया और थाने ले गई। तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles