Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम:बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, 28 को 17 जिलों में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट


झारखंड में 27 अक्टूबर से फिर मौसम बदलेगा। इसके बाद चार दिन तक राज्य के 17 जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 25 अक्टूबर को इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। 26 अक्टूबर को यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह सिस्टम उत्तरी आंध्रप्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से झारखंड में नमी बढ़ेगी। इसी के असर से झारखंड में बारिश के आसार बने हैं। जानिए…किस दिन कैसा रहेगा मौसम 25 अक्टूबर: सुबह में धुंध या कुहासा होगा, दिन में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। 26 अक्टूबर: सुबह कुहासा, दिन में बादल छाएंगे। {27 अक्टूबर: मौसम बदलने लगेगा। कुछ जिलों में आंधी के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 28 अक्टूबर: रांची, सिमडेगा, गोड्‌डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और गुमला में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। 29 अक्टूबर: राज्यभर में गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वज्रपात का भी अलर्ट जारी। 30 अक्टूबर: रांची, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी-प. सिंहभूम, सिमडेगा, पलामू, खूंटी, गढ़वा, चतरा में बारिश का यलो अलर्ट। बारिश से धान की फसल को नुकसान हो सकता है बारिश और ओलावृष्टि होती है तो खड़ी फसल को नुकसान पहुंचेगा। अभी धान की बाली भर रही है, इसे काटा नहीं जा सकता है। ऐसे में अगर ज्यादा बारिश होती है तो नुकसान हो सकता है, लेकिन हल्की बारिश होगी तो इससे कम नुकसान होगा। तेज हवा चलने से धान की खड़ी फसल गिर सकती हैं। ऐसे में बालियां खेतों में जमे बारिश के पानी में खराब हो जाएगी। मक्का, उड़द, अरहर के खेतों में बारिश का पानी न जमा होने दें। खेत में निकासी की व्यवस्था करें।- डॉ. रमेश कुमार, कृषि वैज्ञानिक, बीएयू

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles