Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर 25 से 28 अक्टूबर तक संताल परगना के दौरे पर

दुमका |अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य सह संताल परगना के प्रेक्षक, कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर संताल परगना प्रमंडल के दौरे पर आ रहे हैं। वे दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों का सघन भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे जिला स्तरीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और संगठन को धार देने के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं संताल परगना प्रमंडल के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रेक्षक संजीत कुमार सिंह ने बताया कि श्री गुर्जर 25 अक्टूबर को हवाई मार्ग से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे परिसदन, देवघर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। 26 अक्टूबर को वे गोड्डा और पाकुड़ जिला कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 27 अक्टूबर को साहेबगंज और दुमका जिले के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जबकि 28 अक्टूबर को जामताड़ा और देवघर जिले के कार्यक्रमों में शरीक होंगे। दौरे के दौरान उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं संताल परगना प्रमंडल के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रेक्षक संजीत कुमार सिंह भी रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles