Monday, October 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार के पातम-डाटम वाटरफॉल में डूबे दो युवक:दोस्तों के साथ नहा रहे थे, गहरे पानी में समाए, 18 घंटे से हो रही तलाश, पहुंचेगी NDRF


लातेहार जिले के हेरहंज स्थित प्रसिद्ध पातम-डाटम जलप्रपात में रविवार को नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। हादसे के करीब 18 घंटे बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका है। सोमवार को भी उनकी तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब एनडीआरएफ की टीम से तलाश कराने की तैयारी है। प्रशासन के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम आज लातेहार पहुंचेगी। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया जाएगा। हादसा रविवार दोपहर करीब 1:20 बजे हुआ। डूबने वाले युवकों की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र निवासी मो. आसिफ (18) और बालूमाथ के रहमत नगर निवासी मो. आकिब (18) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों अपने दो अन्य साथियों के साथ जलप्रपात घूमने आए थे। सभी बारी-बारी से नहाने के लिए पानी में उतर रहे थे। इसी दौरान आसिफ और आकिब अलग-अलग दिशाओं में गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों पानी में डूबने लगे। उनके साथ आए युवक घबरा गए। उन्होंने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय गोताखोरों ने की तलाश घटना की सूचना मिलते ही हेरहंज पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सरोज कुमार और सुबोध सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। स्थानीय गोताखोरों को भी खोजबीन में लगाया गया। हालांकि, देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों युवकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। घटना के बाद जलप्रपात पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की मदद मांगी है। अधिकारियों के अनुसार, टीम के पहुंचने के बाद गहरे पानी में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। काम के सिलसिले में आए थे दोनों युवक हेरहंज के अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे ने बताया कि घटना से लातेहार के उपायुक्त को अवगत करा दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम बुलाने के लिए पत्राचार किया गया है। टीम के आने के बाद खोजबीन तेज की जाएगी। परिजनों के अनुसार, मो. आकिब जुनैद हेरहंज में फॉल्स सीलिंग का काम करने आया था। उसके जलप्रपात घूमने जाने की जानकारी परिवार को हादसे के बाद मिली। वहीं, मो. आसिफ वॉल पुट्टी का काम करता था। वह काम के सिलसिले में नवादा आया हुआ था। दोनों युवक दोस्तों के साथ घूमने के लिए पातम-डाटम जलप्रपात पहुंचे थे। वहां नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल, दोनों युवक लापता हैं। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में उनकी तलाश जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles