![]()
लखीसराय में कला संस्कृति विभाग ने दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव शुरू किया। इसका उद्घाटन सोमवार को संग्रहालय में हुआ। डीएम शैलेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार और एसडीएम प्रभाकर कुमार ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। मंच युवाओं की प्रतिभा को देगा पहचान इस आयोजन में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं और कलाकार शामिल हुए। महोत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। यहां पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इनमें नुक्कड़ नाटक, समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन और कविता लेखन जैसी विधाएं शामिल हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि यह मंच युवाओं की प्रतिभा को पहचान देगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे युवाओं को राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
लखीसराय में जिलास्तरीय युवा महोत्सव शुरू:DM शैलेंद्र कुमार ने किया उद्घाटन, 5 केटेगरी में हो रहीं प्रतियोगिताएं
