![]()
अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसारा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो अवैध देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान रॉबिन यादव उर्फ प्रिंस फरार हो गया। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट, चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 13 मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोनी कुमार यादव (32) और कुंदन कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस को बेलसारा गांव में अपराधियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया और हथियार बरामद किए। फरार आरोपी पर 13 मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक, फरार रॉबिन यादव उर्फ प्रिंस के खिलाफ रानीगंज और भरगामा थानों में लूट, चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। इस संबंध में रानीगंज थाना में कांड संख्या 355/26 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अररिया- देशी कट्टा-पिस्टल के साथ 2 युवक गिरफ्तार:13 मामलों में आरोपी रॉबिन यादव फरार, लूट-डकैती समेत कई केस दर्ज
