![]()
शेखपुरा में डीएम शेखर आनंद ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें विभिन्न विभागों के लंबित काम, जमीन ट्रांसफर, नीलामपत्रवाद, नशामुक्ति अभियान और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। डीएम ने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों को तय समय में, अच्छी क्वालिटी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ किया कि लंबित कामों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जमीन ट्रांसफर पर कार्रवाई का निर्देश भवन निर्माण के लिए जमीन ट्रांसफर पर अंचलाधिकारियों को जल्द कार्रवाई का निर्देश मिला। नीलामपत्रवाद मामलों के लिए हर हफ्ते कम से कम दो कोर्ट लगाने और पुराने मामलों को जल्द निपटाने के लिए कहा गया। नशामुक्ति अभियान के लिए डीएम ने जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इसमें कमेटियां बनाने, नारे, नुक्कड़ नाटक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के जरिए लोगों को नशे के बुरे असर के प्रति जागरूक करने को कहा।
लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश:शेखपुरा DM ने जमीन ट्रांसफर पर अंचलाधिकारियों को जल्द कार्रवाई का दिया आदेश
