Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आज बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का बिहार में प्रदर्शन:पीएम मोदी का करेगी पुतला दहन, खड़गे के बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर बिहार में सियासी संग्राम मचा हुआ है। भाजपा के विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरे बिहार में प्रदर्शन करेगी। पार्टी की ओर से सभी जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। खरगे के वक्तव्य को गलत तरीके से पेश किया गया प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान ने बताया कि भाजपा की ओर से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को कथित तौर पर गलत तरीके से पेश किया गया। उनके खिलाफ प्रदर्शन किए जाने के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा इस मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति कर रही है और राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। किसी बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करना और उसके आधार पर अमर्यादित विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। राजेश राम ने जिला अध्यक्षों से मांगी कार्यक्रम की रिपोर्ट कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन के साथ आम लोगों के बीच जाकर भाजपा के राजनीतिक आचरण और उसकी नीतियों को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुटता, अनुशासन और मजबूती के साथ प्रदर्शन करने को कहा है। प्रदेश नेतृत्व ने जिला अध्यक्षों से कार्यक्रम की रिपोर्ट भी मांगी है। इसके आधार पर आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। खड़गे ने कहा था- मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा रविवार को पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में खड़गे ने कहा था, ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा।’ खरगे ने यह बात एक कार्यकर्ता के जवाब में कही। कार्यकर्ता ने कहा था कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी। पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। भाजपा ने किया था प्रदर्शन इसके विरोध में भाजपा सोमवार को सड़क पर उतरी। पार्टी ऑफिस से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला था। इस दौरान ‘बुजुर्ग खड़गे शर्म करो, अपशब्द बोलना बंद करो’ जैसे नारे लिखे बैनर-पोस्टर के साथ नारेबाजी की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, राहुल-खड़गे को पूरे देश से कान पकड़कर, उठक-बैठक लगाकर माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पोस्टर जलाया गया। पटना में बीजेपी के प्रदर्शन की 2 तस्वीर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles